Bhoot Bangla Akshay Kumar : अक्षय कुमार की नई फिल्म “भूत बंगला” में डर, कॉमेडी और रोमांच का जबरदस्त संगम 2024-25

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने 57वें जन्मदिन के मौके पर अपनी नई फिल्म ‘Bhoot Bangla Akshay Kumar‘ की घोषणा की। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म होगी, जिसका निर्देशन प्रियदर्शन करेंगे। अक्षय कुमार ने ‘Bhoot Bangla Akshay Kumar’ की जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, “हर साल मेरे जन्मदिन पर आपके प्यार के लिए धन्यवाद! इस बार, ‘भूत बंगला’ की पहली झलक के साथ इसे सेलिब्रेट कर रहा हूं। 14 साल बाद प्रियदर्शन के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं। इस सफर का लंबे समय से इंतजार था… इसे आप सभी के साथ साझा करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता। तैयार हो जाइए, क्योंकि जादू शुरू होने वाला है!”

Bhoot Bangla Akshay Kumar

जाने Bhoot Bangla Akshay Kumar

फिल्म ‘Bhoot Bangla Akshay Kumar‘ के साथ, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद एक बार फिर साथ आ रही है। इससे पहले दोनों ने ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’ और ‘भूल भुलैया‘ जैसी हिट फिल्मों में साथ काम किया है। इस फिल्म की घोषणा के साथ ही अक्षय ने ‘Bhoot Bangla Akshay Kumar’ का मोशन पोस्टर भी जारी किया, जिसमें वह दूध पीते हुए नजर आ रहे हैं और उनके कंधे पर एक काली बिल्ली बैठी है। इस पोस्टर ने दर्शकों में उत्सुकता बढ़ा दी है। एक प्रशंसक ने लिखा, “14 साल बाद, यह जादुई जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है।” दूसरे ने टिप्पणी की, “लीजेंड्स का रीयूनियन!”

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

अक्षय कुमार की स्त्री 2

Bhoot Bangla Akshay Kumar‘ की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है, और इसे 2025 में रिलीज करने की योजना है। इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। इस बीच, अक्षय कुमार को हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘स्त्री 2’ में उनके विशेष कैमियो के लिए भी खूब सराहा जा रहा है। इसके अलावा, अक्षय को हाल ही में ‘खेल खेल में’ फिल्म में भी देखा गया था, जिसे मुदस्सर अजीज ने निर्देशित किया है।

Bhoot Bangla Akshay Kumar

भूत बंगला के एक्टर

आने वाले समय में अक्षय कुमार रोहित शेट्टी की बहुप्रतीक्षित पुलिस ड्रामा ‘सिंघम अगेन’ में भी नजर आएंगे, जिसमें दीपिका पादुकोण, अजय देवगन, रणवीर सिंह, करीना कपूर, अर्जुन कपूर, और टाइगर श्रॉफ जैसे बड़े सितारे शामिल हैं। यह फिल्म इस दिवाली सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिससे दर्शकों की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। ‘Bhoot Bangla Akshay Kumar‘ के साथ, अक्षय एक बार फिर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

Author

  • Sana Singh

    She is mostly writing Hindi blogs but now she started writing English blogs as well. She likes to writes very much. She have more than 3.5 years of experience.

    View all posts

Leave a Comment