नवरात्रि 2024 कब है और नवरात्रि 2024 नवमी कब है ?
नवरात्रि 2024 कब है : इस वर्ष शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 3 अक्टूबर से हो रहा है, और इस बार मां दुर्गा का आगमन पालकी पर होगा। हर वर्ष मां दुर्गा विभिन्न वाहनों पर सवार होकर पृथ्वी पर आती हैं, और यह वाहन उनके आगमन का प्रतीक होता है। जिस वाहन पर मां दुर्गा आती हैं, उसका असर देश और दुनिया पर दिखाई देता है। इस बार मां दुर्गा पालकी पर सवार होकर आएंगी। ज्योतिषियों का मानना है कि पालकी पर मां दुर्गा का आगमन देश की सुरक्षा और आर्थिक व्यवस्था के लिए शुभ संकेत नहीं है। आइए जानते हैं इस वर्ष नवरात्रि कब से कब तक है और पालकी पर मां दुर्गा के आने का क्या प्रभाव हो सकता है।